फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   AAP workers, protest due to onion prices rising

प्याज के बढ़ते दामों से बिफरे आप कार्यकर्ता, प्रदर्शन

Sat, 07 Dec 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
AAP workers, protest due to onion prices rising
बहराइच में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्याज के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्र सरकार को प्याज के बढ़ते दामों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही उन्नाव कांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी रस्तोगी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्याज के बढ़ते दामों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते कुछ दिनों में अचानक प्याज के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार की नाकामी के कारण आज प्याज गरीबों की थाली से गायब हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान की ओर से 32 हजार टन प्याज सड़ने का बयान दिया गया है। यह जमाखोरों को फायदा पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच करायी जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्याज के बढ़ते दामों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने वाले दरिंदों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर डॉ. तनवीर, अफसर, फिरोज खां, सियाराम चौधरी, शरीफ अहमद, विनय, जुुगुल किशोर, मुन्ना, जयचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed