{"_id":"695971acb04e1acda30c9b1b","slug":"aakriti-made-it-to-the-national-level-in-shooting-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-142214-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शूटिंग में आकृति ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह, हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शूटिंग में आकृति ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह, हर्ष
Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
आकृति शर्मा। - स्रोत : स्वयं
पयागपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के पैतोरा गांव निवासी आकृति शर्मा ने राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
आकृति के पिता किशन कुमार शर्मा सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में पटियाला स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा-9 की छात्रा आकृति की निशानेबाजी में बचपन से ही रुचि रही है। उन्होंने मार्च 2023 से 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग का नियमित अभ्यास शुरू किया था। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस वर्ष जिला, राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। आकृति वर्तमान में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन (आईएसएसएफ) युवा वर्ग की शूटर हैं।
उनका लक्ष्य अब भारतीय टीम के चयन ट्रायल में सफल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी इस सफलता पर चाचा ओम प्रकाश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, लालिंदर व भाई शानू शर्मा सहित समस्त परिजनों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।