फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   AAg

घर से उठी चिंगारी से राख हुए आठ आशियाने, लाखों का नुकसान

Thu, 11 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
AAg
बौंडी(बहराइच)। ग्राम पंचायत बैरिया के मजरा बढ़हिनपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर में एक घर से उठी चिंगारी ने आठ आशियानों को आगोश में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते सब कुछ जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों के घर में रखा सामान व नगदी जलकर खाक हो गया। आठ घरों के लोग बेघर हो गए। अब वह प्रशासन की ओर से दी जा रही मदद के सहारे हैं। तहसीलदार व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के बढ़हिनपुरवा गांव निवासी राजित राम पुत्र चोखे के घर से आग की चिंगारी उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। गांव में हल्ला मचा और ग्रामीण एकत्रित हुए। तब तक अग्निकांड में सीताराम, पृथ्वीराज, मदन, रामबरन, दिलेराम, कुलदीप व राजेश का मकान जलकर राख हो चुका हुआ था। काफी मशक्त के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल हेमलता सिंह ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। अग्निकांड पीड़ितों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed