{"_id":"6a15e40f0b26c7cbf2008d31","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-a-tractor-trolley-and-an-auto-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-150156-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व ऑटो की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व ऑटो की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
नानपारा। शिवाला बाग मार्ग पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दोपहर में लखीमपुर मार्ग से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में नानपारा की ओर आ रही थी, जबकि बहराइच की ओर से एक ऑटो चालक सवारियां लेकर आ रहा था। शिवाला बाग मार्ग पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार समसा तरहर निवासी विपिन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लखीमपुर निवासी अखिलेश (22) व मुकेश (25) और समसा तरहर निवासी अंशू (14) घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी नानपारा भेजा, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।