फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man died by drowning in a canal

Bahraich News: नहर में डूबकर युवक की मौत

Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man died by drowning in a canal
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बसंतापुर के छीटनपुरवा निवासी रामू (20) सोमवार सुबह घरेलू सामान लेने इमामगंज बाजार गए थे। रास्ते में वह नहर किनारे शौच के लिए बैठे, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। उनका शव करीब दो किलोमीटर दूर शिवपुर के पास मिला।
विज्ञापन



पिता बुधराम ने बताया कि उनका बेटा रामू सोमवार सुबह सामान लेने गया था। बाजार से लौटते समय वह नहर किनारे शौच के लिए बैठा, तभी पैर फिसल गया। नहर की धारा तेज होने से वह गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद मिलती, वह डूब चुका था।
विज्ञापन


खैरीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक राशिद अली खान ने बताया कि रामू का शव सिर्फ कच्छे में मिला है। पिता ने पुलिस को बताया कि रामू मानसिक रूप से कमजोर थे। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed