{"_id":"68150a3425f7af87240446f4","slug":"a-young-man-died-after-being-crushed-under-a-thresher-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129937-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थ्रेसर के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थ्रेसर के नीचे दबकर युवक की मौत
Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत दहौरा के मजरा लीलापुरवा निवासी जगतराम (35) बृहस्पतिवार रात थ्रेसर मशीन से गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर थ्रेसर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जगतराम को थ्रेसर से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनोंं ने बताया कि जगतराम थ्रेसर मशीन से गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे। इसके बाद सभी लोग भूसा घर ले जा रहे थे। वहीं जगतराम पास पड़े तख्त पर लेटे थे। चालक थ्रेसर ले जा रहा था, इसी दौरान उसका पहिया धंस गया और वह तखत पर लेटे जगतराम पर पलट गई। परिजनों ने आननफानन थ्रेसर के नीचे से जगतराम को बाहर निकाला और सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फखरपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र की घटना है। परिजन जगतराम को सीएचसी फखरपुर लाए थ्ज्ञे, जहां उनकी मौत हो गई। चिकित्सकोंं की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शेष कार्रवाई रानीपुर थाने की पुलिस करेगी।