फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man clashed with a leopard to save his life, injured

जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ा युवक, घायल

Sat, 13 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man clashed with a leopard to save his life, injured
कतर्नियाघाट के बिशुनापुर में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। बिशुनापुर गांव में बकरी चरा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए तेंदुआ से भिड़ गया। वह पांच मिनट तक संघर्ष करता रहा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने हांका लगाया तो बड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ युवक को छोड़कर भागा। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गश्त बढ़ा दी है। ग्राम प्रधान ने पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में कतर्नियाघाट रेंज के बिशुनापुर गांव निवासी दहना (45) पुत्र ढोढ़े जंगल से सटे खेत में बकरी चरा रहा रहा था। बकरी चराने के दौरान जंगल से तेंदुआ निकला और युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए को देख युवक ने बिना घबराए चिल्लाते हुए उससे भिड़ गया। तेंदुआ युवक के मुंह पर हमला करने का प्रयास करता रहा, लेकिन तब तक आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। ग्रामीणों की अधिक संख्या को देखते हुए तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक के सिर व नाक पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार व बीट इंचार्ज जमुना विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने की पिंजड़ा लगवाने की मांग
युवक पर हुए तेंदुए को हमले को देखते हुए ग्राम प्रधान बसंतलाल ने पिंजड़ा लगवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने कहा कि जब तक पिंजड़ा नहीं लगेगा। तब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाएगा। और आए दिन तेंदुआ लोगों व मवेशियों पर हमला करता रहेगा। ऐसे में ग्रामीणों के अंदर हमेशा दहशत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी जाएगी आर्थिक मदद
विशुनापुर गांव में तेंदुए के हमले में ग्रामीण के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर बीट प्रभारी को भेजा गया है। 24 घंटे निगरानी करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। अगर 24 घंटे के अंदर दोबारा तेंदुआ दिखेगा तो पिंजड़ा लगवाने के लिए ऊपर से अनुमति ली जाएगी। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए हाथियों से कांबिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित को आर्थिक मदद दी जाएगी। -आकाशदीप बधावन, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed