फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A woman's body was found hanging from a noose under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Mon, 17 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 17 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A woman's body was found hanging from a noose under suspicious circumstances
कैसरगंज में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।
बहराइच। कैसरगंज में सोमवार सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका के भाई ने मौत को संदिग्ध बताया है, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुरसंडा निवासी मीरा (25) का शव सोमवार सुबह घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पोस्टमार्टम करवाने आए मृतका के भाई रामतेज निवासी मूंगेशपुर ने बताया कि सात वर्ष पहले मीरा का विवाह कुरसंडा निवासी रामदयाल के साथ हुआ था। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि बहन ऐसे फांसी नहीं लगा सकती। जरूर उसके साथ कुछ गलत हुआ है। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई हैं। कोतवाल हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed