फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A new chapter for industries: Investment proposals worth 1,007 crore rupees received so far.

Bahraich News: उद्योगों की नई इबारत, अब तक 1007 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A new chapter for industries: Investment proposals worth 1,007 crore rupees received so far.
बहराइच। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5 (जीबीसी-5) के लिए जिले से एक हजार सात करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इसमें 105 इकाइयां स्थापित होंगी। इन इकाइयों के धरातल पर उतरने से लगभग ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रस्तावों पर स्वीकृति की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


प्रस्तावित निवेश में डिस्टिलरी, प्लास्टिक, बायोगैस प्लांट, रिजार्ट, वायर और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विविध क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने 100 करोड़ रुपये से सीबीजी बायोगैस प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह प्लांट कैसरगंज क्षेत्र में लगेगा। वहीं, 35 करोड़ से रावा सोलवेक्स राइस ब्रान सोलवेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव है, जो रिसिया क्षेत्र में भूमि देखी गई है। वेल्डिंग राड बनाने का प्लांट भी 31.46 करोड़ से लगाने का प्रस्ताव आया है।
विज्ञापन

प्रणय पवेलियन रिजार्ट 18 करोड़ तो 15 करोड़ रुपये की लागत से श्री श्याम उद्योग प्लांट लगाने का प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिला है। इसी प्रकार कई अन्य खाद्यय, केमिकल्स समेत अन्य इकाइयां शामिल हैं। जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में इकाइयां लगने से करीब ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की 117 इकाइयों में 95 फीसदी चालू
जीबीसी चार में आई 117 इकाइयों में से अब तक 95 फीसदी इकाइयां धरातल पर उतर चुकी हैं, जहां पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिला है। शेष इकाइयों पर काम अंतिम चरण में हैं। इन पर करीब 1956 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

लक्ष्य से ज्यादा मिले प्रस्ताव
एक हजार करोड़ रुपये निवेश के लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 1007 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इनमें 105 इकाइयां शामिल हैं। इन इकाइयों के लगने से अच्छा रोजगार मिल सकेगा। -केशव राम वर्मा, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed