{"_id":"63919b2823c995711018227f","slug":"a-man-s-dead-body-found-in-a-field-of-sugarcane-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
Thu, 08 Dec 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:25 PM IST
सार
ननकू ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की सुबह वह सवारी छोड़ने के लिए ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पास के ही गांव में गन्ने के खेत में युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले में बसौनामाफी गांव में युवक की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। युवक के गले व आंख समेत शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है। युवक के हत्या का कारण आशनाई बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ, रामगांव थानाध्यक्ष व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र के मुरहनपुरवा गांव निवासी ननकू (40) पुत्र गुरुशरण ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह वह सवारी छोड़ने के लिए ऑटो रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पास के ही गांव बसौनामाफी में गन्ने के खेत में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंचे महसी सीओ जेपी सिंह, रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह व फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। युवक के गले, आंख व शरीर के कई अन्य जगहों पर चोट के निशान पाए गये। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आशनाई में की गई हत्या
मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बसौनामाफी गांव में एक महिला से दोस्ती थी। जिससे वह वहां अक्सर आता जाता रहता है। दोस्ती की बात की जानकारी होने पर नाराज महिला के परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है और उससे पहले उसे मारा पीटा भी है। तभी उसके गले पर लाठी का निशान व शरीर पर चोट का निशान बना हुआ है। उसकी आशनाई में हत्या की गई है।
विज्ञापन
जांच कर की जाएगी कार्रवाई
रामगांव थाना क्षेत्र में युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। शव पर चोट के निशान मिले है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- जेपी त्रिपाठी, सीओ महसी