{"_id":"6412ee124ab51ffade042323","slug":"a-man-get-shot-in-kaisarganj-in-bahraich-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मारी, गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मारी, गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
Thu, 16 Mar 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Mar 2023 03:53 PM IST
सार
कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ अधेड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के थाना कैसरगंज के ऐनी गांव निवासी ग्रामीण कनहर गांव में जमीन दिखाने गया था। वहां पर अज्ञात लोगों ने उसको गोली मार दी जिससे ग्रामीण घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐनी गांव निवासी रसिया उर्फ रसीउद्दीन (56) की जमीन सराय कनहर गांव में है। रसीउद्दीन जमीन बिक्री करने के लिए गुरुवार को दो लोगों के साथ जमीन दिखाने लगा तभी दो अज्ञात लोग बाइक से पहुंचे। सभी ने कट्टे से रसीउद्दीन पर फायरिंग कर दी। घायल ग्रामीण जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि गोली ग्रामीण के दाहिने सीने के ऊपर लगी है। गोली क्यों और किसने मारी इसकी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।