{"_id":"6ac3ebcaf5235003190cdeda","slug":"a-leopard-entered-the-enclosure-and-killed-a-sheep-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158013-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने बाड़े में घुसकर भेड़ को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने बाड़े में घुसकर भेड़ को मार डाला
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के मदनिया गांव में सोमवार भोर तेंदुए ने बाड़े में घुसकर एक भेड़ का शिकार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय गांव में बिजली नहीं थी। अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ बाड़े में पहुंचा और किसान मुर्सीद्दीन की भेड़ को मार डाला।
सुबह बाड़े में भेड़ का शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम ने मिले पदचिह्नों के आधार पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वनकर्मियों ने आसपास तेंदुए की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई।
कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि तेंदुए के बाड़े में घुसकर भेड़ का शिकार करने की सूचना मिली है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।