{"_id":"62264e4fb796e81edb3b1cf3","slug":"a-herd-of-elephants-ruined-15-bighas-of-wheat-crop-bahraich-news-lko620689192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के झुंड ने बर्बाद की 15 बीघा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के झुंड ने बर्बाद की 15 बीघा गेहूं की फसल
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ग्राम पंचायत कारीकोट में हाथियों ने जमकर उत्पात मचा रखा है। हाथियों के दो गुटों ने आतंक मचा रखा है। सोमवार को फिर से किसानों की 15 बीघे गेहूं की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। ग्रामीणों के हांका लगाने व पटाखा दागने के बाद हाथी जंगल की ओर गए, लेकिन ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से कोई विकल्प न तलाशने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम पंचायत कारीकोट के नारायण ताड़ा, जमुनिहा व लोहरा गांव में हाथियों के झुंड ने किसान जसवंत की तीन बीघा, फौजी सिंह की दो, राजेश की एक व नरेश और संजय के चार चार बीघा गेहूं की फसल को हाथियों ने तहस नहस कर दिया। हाथियों के चिंघाड़ से ग्रामीण खेत पहुंचे। हांका लगाने व पटाखा दागने के बाद हाथी जंगल की ओर गए।
ग्रामीण सुनील निषाद, जोगिंदर, दिलीप, मृत्युंजय, मोहित निषाद ने बताया कि हाथियों का एक झुंड गांव में आतंक मचा रखा है। आए दिन जंगल से निकलकर खेत में पहुंच जा रहा है और फसल को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा उन्हें सुरक्षा के कोई भी इंतजाम मुहैया नहीं कराए गए हैं । जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व आक्रोश है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि ग्रामीणों के फसल के नुकसान का आंकलन कराकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।