फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A girl troubled by psychiatry jumped into the canal

मनोरोग से परेशान युवती ने नहर में लगाई छलांग

Thu, 03 Dec 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
A girl troubled by psychiatry jumped into the canal
बिछिया (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी एक युवती ने नहर में गुरुवार को छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। इससे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों के मुताबिक युवती छह माह से मनोरोग से परेशान थी।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत रमपुरवा ग्राम पंचायत के मुखिया फार्म निवासी हिरनी (19) पुत्री राजकुमार लगभग छह माह से मनोरोग से परेशान चल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह प्रतिदिन नेवलापुर नामक स्थान पर अपने स्वस्थ होने की दुआ मांगने जाती थी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। मनोरोग से परेशान युवती गुरुवार को सुबह चार बजे अपने पिता के साथ धार्मिक स्थल के लिए निकली थी। सरयू नहर के 11 और 12 नंबर पुल के बीच युवती ने नहर में छलांग लगा दी। पिता ने बेटी को बचाने के लिए शोर मचाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार और समाजसेवी पंजाब सिंह ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई पता नहीं चल सका है। इससे परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed