फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A flag tied to an iron pipe collided with the HT line, 14 people got burnt

Bahraich News: लोहे के पाइप में बंधा झंडा एचटी लाइन से टकराया, 14 झुलसे

Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A flag tied to an iron pipe collided with the HT line, 14 people got burnt
अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज। -स्रोत : ग्रामीण
नवाबगंज (बहराइच)। कृष्ण जन्माष्टमी पर निम्निहारा चौराहे पर स्थापित श्रीकृष्ण मूर्ति को शुक्रवार दोपहर विसर्जन के लिए श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र के बहोरवा घाट ले जाया जा रहा था। जुलूस के साथ चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे एक बच्चे ने अचानक लोहे के पाइप में बंधे झंडे को ऊपर उठा दिया, जो एचटी लाइन से टकरा गया। इससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया और उसमें बैठे 14 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर है। डीएम व एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आयोजक केशवराम शर्मा की अगुवाई में विसर्जन जुलूस निकाला गया। ट्रॉली में महिलाएं और बच्चे सवार हो गए। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा, अचानक ट्रॉली के कोने में बैठे एक बच्चे ने झंडे का पाइप ऊपर उठा दिया, जो ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया और सभी 14 लोग झुलस गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सूखी बल्ली के सहारे पाइप को हाईटेंशन लाइन से छुड़ाया, तब सभी की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चर्दा पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी आरएन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।






करंट की चपेट में आकर ये लोग झुलसे

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मीना शर्मा (30), निवासी भगतापुर गुलहरिया, लक्ष्मी देवी (50), दिनेश कुमार (30), राकेश (10), आकाश (07), रचना (10), विद्याराम (35), तहसीम (08), अहसान अली (09), इसरार (10), निवासी मिर्जापुर तिलक, रूखसार (07), शोएब (12), सचिन (05), संजना झुलसे हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी चर्दा में चल रहा है, जबकि इसरार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed