{"_id":"6443a97706924cfb71088633","slug":"a-farmer-s-dead-body-found-in-a-pond-in-jarwal-road-in-bahraich-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: खेत की रखवाली के लिए गए किसान का शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: खेत की रखवाली के लिए गए किसान का शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
Sat, 22 Apr 2023 03:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड (बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Apr 2023 03:01 PM IST
सार
बहराइच में खेत की रखवाली पर गए किसान का शव तालाब में पड़ा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर निवासी एक किसान शुक्रवार की शाम फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था लेकिन वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव खेत से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने तो कुछ शौच के लिए जाते समय डूबकर मौत होना बता रहे है।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर निवासी चेतराम(55) शुक्रवार की शाम छुट्टा जानवरो से फसल की रखवाली करने लिए खेत गए थे लेकिन प्रतिदिन की तरह वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। खोजबीन में चेतराम नहीं मिला। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों को उसका शव गांव से कुछ दूरी पर तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना घर पहुंचते ही घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'टीवी के श्रीराम' ने किए रामलला के दर्शन, बोले - राम मंदिर आंदोलन में रही रामायण धारावाहिक की भूमिका
रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मृतक की लाठी और टार्च खेत में पड़ी मिली। जिसके बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीणों का कहना है की युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया है तो वहीं कुछ ग्रामीण शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत होना बता रहे है लेकिन टार्च और लाठी खेत में पड़ा होना हत्या की आशंका को बढ़ा रहा है।
सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कमलेश सिंह ने बताया की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।