फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A current landed in an electric pole, an innocent died

बिजली के खंभे में उतरा करंट, मासूम की मौत

Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
A current landed in an electric pole, an innocent died
रिसिया (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में बड़े भाई के साथ डेढ़ वर्षीय मासूम खेल रहा था। इस दौरान उसने पास में लगे विद्युत पोल को छू लिया। पोल में करंट आने के चलते मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हादसे से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत डिहवा गांव निवासी गोली का छह वर्षीय पुत्र पंकज अपने डेढ़ वर्षीय भाई राजू के साथ खेल रहा था। घर के पास ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। बिजली के खंभे में शनिवार की दोपहर अचानक करंट आ गया। खेलते खेलते दोनों भाई खंभे के पास पहुंच गए और करंट की चपेट में आ गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने दोनों को किसी तरह खंभे से अलग किया। तब तक डेढ़ वर्षीय राजू की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं गंभीर हालत में पंकज को सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बारे में पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एएस रघुवंशी ने बताया कि खंभे में करंट आने से बच्चे की मौत की सूचना मिली है। विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed