फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नहीं कराई उठान, सड़ा 97 बोरी चावल

नहीं कराई उठान, सड़ा 97 बोरी चावल

Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
महसी/राजीचौराहा। प्रशासन की लापरवाही के कारण 97 बोरी सरकारी चावल सड़ गया। एक साल पहले ये चावल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था तभी वीरशाहपुर में इसे पकड़ लिया गया था। अनाज को ग्राम प्रदान की सुपुदर्गी में दिया गया था लेकिन प्रशासन ने इसकी उठान नहीं कराई। अब प्रधान ने डीएम को पत्र देकर चावल निस्तारित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एस साल पहले महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत वीरशाहपुर में पिकअप पर लादकर कुछ सरकारी अनाज बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक ने 97 बोरी चावल बरामद किया था, जिसे ग्राम प्रधान मौजीलाल की सुपुर्दुगी में कर दिया था। खुले में चावल के पड़े होने से वह सड़ने लगा। यह देख ग्राम प्रधान ने एसडीएम महसी को जिलाधिकारी को बीती जुलाई व अगस्त में पत्र भेजा था, जिसमें अनाज की उठान कराने की मांग की थी। एक माह तक कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को ग्राम प्रधान ने फिर जिलाधिकारी किंजल सिंह को पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान मौजीलाल का कहना है कि चावल में कीड़े पड़ गए हैं, जिससे बीमारी फैलने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed