{"_id":"131-67991","slug":"Bahraich-67991-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र ने किशोरी को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र ने किशोरी को किया अगवा
Bahraich
Updated Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदी (बहराइच)। पिता-पुत्र समेत चार लोग रंजिशन गांव की एक किशोरी को असलहे के बल पर अगवा कर ले गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट की है। पुलिस का कहना है कि किशोरी व आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को बुधवार सुबह खेत जाते समय मेड़ पर गांव के विद्याराम, पुत्र विजयराज समेत चार लोगों ने असलहे के बल पर किशोरी को अगवा कर लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी कनपटी पर आरोपियों ने कट्टा रख दिया। कुछ दूरी पर मौजूद गांव की महिलाओं ने यह सब देखा तो शोर मचाया लेकिन आरोपी किशोरी को लेकर भाग गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर जानकारी दी। परिवार के लोगों ने गांव में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने दोपहर बाद थाने पहुंचकर विद्याराम, विजयराज, किशोरी और पप्पू को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण करने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिस कारण बेटी को अगवा किया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं, उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।