फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डेंगू ने ली एक और युवक की जान

डेंगू ने ली एक और युवक की जान

Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। डेंगू ने एक और युवक की जान ले ली। जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित एक युवक की तबीयत बुधवार शाम बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, बुधवार को डेंगू से पीड़ित तीन मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी शारिक जमील (20) पुत्र राशिद, को बुखार की शिकायत पर मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स करीब 50 हजार के आसपास थे। डॉक्टरों ने शारिक को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया लेकिन बुधवार शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजन एंबुलेंस से शारिक को लेकर लखनऊ रवाना हुए लेकिन चिनहट के पास उसने दम तोड़ दिया। घर वाले शव लेकर लौट आए हैं। मृतक के चाचा मन्ने ने बताया कि शारिक को चार दिन से बुखार था लेकिन दो दिन तक सामान्य बुखार समझकर इलाज कराया गया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने कहा कि शारिक को परिवारीजन गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल आए थे। दूसरी ओर, जिला अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक रोगियों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसी के साथ तराई में डेंगू पीड़िताें की संख्या 138 पहुंच चुकी है।
कोतवाली देहात अंतर्गत मीरगंज निवासी अनुज कुमार यादव (16) बुखार से ग्रसित था। शुरुआत में परिवारीजनों ने सामान्य बुखार मानकर इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अनुज को जिला अस्पताल लाया गया है। यहां डॉक्टरों ने डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। पैथोलॉजी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अनुज को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। इसी तरह नगर कोतवाली अंतर्गत अकबरपुरा नई बस्ती निवासी बासमती देवी (63) एवं नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी ननकऊ (30) को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच में डेंगू का खुलासा हुआ। ननकऊ व बासमती को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक रोगियों में प्लेटलेट्स 25 हजार से 50 हजार के बीच मिले हैं। रोगियों की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से दो मासूम समेत चार की मौत
बहराइच। तराई में बुखार का प्रकोप जारी है। बुधवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दो मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। 29 रोगी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें पांच की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बुखार के कहर के बावजूद स्वास्थ्य महकमे की ओर से अब तक बचाव के इंतजाम नहीं कराए गए हैं। पयागपुर थाना अंतर्गत गंगापुर गांव की एक वर्षीय लक्ष्मी बुखार से ग्रसित थी। मंगलवार सुबह बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर शाम लक्ष्मी की मौत हो गई। दिमागी बुखार से पीड़ित कजुवापुर गांव के अकरम (10) की भी मंगलवार देर शाम अस्पताल में मौत हो गई। श्रावस्ती के गिलौला थाना अंतर्गत चंदईपुरवा गांव निवासी करीना (25) को बुखार की शिकायत पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। करीना को तेज बुखार के साथ झटके और बेहोशी की शिकायत थी। बुधवार सुबह इलाज के दौरान करीना ने दम तोड़ दिया। उधर, नानपारा कोतवाली अंतर्गत तोपखाना मोहल्ला निवासी सनी (25) की मौत भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। सनी बुखार से ग्रसित था। उधर, बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 29 और रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें अशिया (17) रिसिया, शम्मी (5) नाजिरपुरा, गुलशन (15) गिलौला, शिवानी (5) पयागपुर एवं दिव्या (6) विशेश्वरगंज की हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed