{"_id":"131-67928","slug":"Bahraich-67928-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते मां झुलसी, गोद में लेटी बच्ची भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते मां झुलसी, गोद में लेटी बच्ची भी चपेट में
Bahraich
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बरदौलिया गांव निवासी एक महिला सोमवार देर शाम खाना बनाते समय आग की लपटों से घिर गई। उसकी गोद में लेटी छह माह की बच्ची भी चपेट में आई। उन्हें बचाने दौड़ा पति भी झुलसा है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक है।
बलरामपुर जिले के हरैय्या थाना अंतर्गत बरदौलिया गांव निवासी सुषमा (25) सोमवार शाम बिटिया मीनाक्षी (6 माह) को गोद में लेकर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे से भड़की आग ने सुषमा को अपने आगोश में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़ा पति ओम प्रकाश (28) जब तक आग पर काबू पाता मां-बेटी झुलस गईं। बचाने में ओम प्रकाश का हाथ भी झुलसा है। आननफानन घायलों को जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया गया लेकिन वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। सभी को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मीनाक्षी व ओमप्रकाश मामूली रूप से झुलसे हैं लेकिन सुषमा 70 फीसदी झुलसी है। उसकी हालत गंभीर बनी है।