फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तेंदुए ने युवक के पैर नोंच डाले

तेंदुए ने युवक के पैर नोंच डाले

Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। राना फार्म रमपुरवा मटेही में घर के बरामदे में सो रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इससे पहले तेंदुए ने चारपाई के नीचे लेटे युवक के पालतू कुत्ते पर हमला किया। उसे बचाने में ही तेंदुए ने युवक का पैर नोंच डाला। घायल ग्रामीण को मिहींपुरवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत राना फार्म रमपुरवा मटेही निवासी हरीशंच्रद (38) पुत्र बनारसी, सोमवार रात घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। पास में उनका पालतू कुत्ता जमीन पर लेटा था। रात 12 बजे के आसपास एक तेंदुए ने हरीशचंद्र के कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते का भौंकाना सुनकर हरीशचंद्र की नींद खुली तो सामने तेंदुआ देखकर वह सहम गए। पास में रखे डंडे से उन्होंने तेंदुए पर प्रहार कर कुत्ते को बचाने को कोशिश की तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने हरीशचंद्र के पैर नोंच डाले। उनकी चीख-पुकार पर आस- पड़ोस के लोग हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

रात में ही घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी नहीं पहुंचा। इस पर परिवारीजन लहूलुहान हरीशचंद्र को लेकर सुजौली पीएचसी पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा भेज दिया गया। इस मामले में डीएफओ आशीष तिवारी का कहना है कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। घायल ग्रामीण को मुआवजा दिया जाएगा। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed