फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दिमागी बुखार से महिला ने दम तोड़ा

दिमागी बुखार से महिला ने दम तोड़ा

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में दिमागी बुखार का कहर निरंतर जारी है। गुरुवार दोपहर बुखार से ग्रसित एक महिला की इलाज शुरू होने के आधे घंटे बाद मौत हो गई। 29 नए रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है। इलाज चल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से संसाधनों की कमी सभी को बेहाल कर रही है। अस्पताल प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वायरल के बाद अब दिमागी बुखार लोगों की जान ले रहा है। गुरुवार दोपहर बाद नानपारा के कोरियन बनकटी निवासी कोइला (55) पत्नी राजाराम को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए थे। उसका शरीर बुखार से तप रहा था। तेज झटकों के साथ बेहोशी आ रही थी। 3.15 बजे चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया, लेकिन करीब 3.50 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर लौट गए। वहीं 29 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें गुड़ना (3) सेमगढ़ा, सत्यराम (6) मोहरनिया, बाबू अंसारी (10) भकला, संदीप (7) टेपरहा, सिराज (9) घुरगुट्टा, लकी (9) नौतला, इनायत अली (4) खैरीघाट, पिंटू (8) जमुनहा, शमशाद (10) जब्दी, सुमेरा (2) नानपारा, राधा (2.5) सहजरामपुरवा, पुत्तन (10) लौकाही, सुहेल (1.5) कोड़वारी, शबनम (3) अलीनगर, तौफीक (10) भकौली, महरुलन्निशा (10) सेमगढ़ा, जुबेर (2) अंगनी, आमिर (8) शिवपुर, आशुतोष (9) मुंसारी, कोयल (10) रेहुआ, रामनिवास (8) शुक्लनपुरवा, रामू (5) परसा शामिल हैं। इनमें गुड़ना, सत्यराम, बाबू, सुमेरा और सुेहल की हालत काफी नाजुक है। संसाधनों की कमी सभी को बेहाल कर रही है। बेंच पर तो कोई फर्श पर इलाज कराने को मजबूर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed