{"_id":"41547","slug":"Bahraich-41547-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से रोशन एडीएम का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से रोशन एडीएम का घर
Bahraich
Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। एक तरफ बिजली कटौती की मार झेल रहे अधिकांश गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं, तो दूसरी ओर अधिकारी ही कटिया डालकर बिजली उपयोग कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी के आवास पर कटिया से विद्युत आपूर्ति हो रही है। खास बात यह है कि एडीएम खुद इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए इसे सरकारी आवास बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
बिजली की कमी के चलते रात को लगभग पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहता है। वहीं अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा बिजली देने के लिए बिजली निगम ने कलेक्ट्रेट का एक अलग फीडर ही बना दिया। इस फीडर से केवल जिले के आला अधिकारी ही लाभान्वित होते हैं। इसके बाद भी जिले के अधिकारी इस अबाध बिजली के बदले बिल देने के बजाय बिजली चोरी कर रहे हैं। बुधवार की रात कुछ ऐसा ही अपर जिलाधिकारी वीबी सिंह के आवास पर दिखाई दिया। इस आवास में बिजली के खंभे से खींचे गए तार से सीधे कटिया जोड़कर बिजली उपयोग में लाई जा रही है। यही नहीं सीएफएल के स्थान पर दो सौ वाट के कई बल्ब आवास के बाहर जगमगा रहे हैं। जब जिले के अधिकारी ही कटिया कनेक्शन से बिजली चुरा रहे हैं, तो अन्य पर कार्रवाई कैसे संभव होगी।
कटिया कनेक्शन से होता नुकसानः
कटिया के माध्यम से बिजली लेने से विद्युत तार को नुकसान होता है। जानकारों के अनुसार कटिया लगाने के लिए कील व अन्य लोहे की धातु का इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते होने वाली शॉर्ट सर्किट से आग लगने के साथ ही तार टूटने का खतरा भी बना रहता है।