फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   98 thousand rupees looted from Pradhan representative, kidnapping attempt

Bahraich News: प्रधान प्रतिनिधि से 98 हजार की लूट, अपहरण की कोशिश

Wed, 20 Aug 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
98 thousand rupees looted from Pradhan representative, kidnapping attempt
बहराइच। ग्राम रत्तापुर में प्रधान प्रतिनिधि पर हमला कर नकदी लूटने और अपहरण की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है। हमलावरों ने चाकू और कट्टा लहराते हुए न केवल 98 हजार रुपये छीन लिए, बल्कि पीटकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि बेहोश होने पर हमलावर उसे गौशाला से उठा ले गए और नहर में फेंकने की बात कर रहे थे, शोर मचाने पर राहगीर दौड़े तो किसी तरह उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन


पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि राममूरत सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह 17 अगस्त की रात लगभग आठ से नौ बजे के बीच गांव में स्थित गौशाला पर चारा की खरीद का पैसा लेकर बैठे थे। इसी बीच गांव निवासी हरिभजन, रामबक्स, रिंकू, अजय और भगतराम पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर उन्होंने नगदी छीन ली और असलहे लहराते हुए हमलाकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी। राममूरत ने बताया कि सिर पर चोट लगने से बेहोश होते ही हमलावर उसे उठाकर ले गए और रास्ते में नहर की ओर फेंकने की बात कर रहे थे। इसी समय होश आने पर उसने शोर मचाया, जिस पर गुजर रहे विनीत सिंह और रमाशंकर सिंह दौड़ पड़े। किसी तरह उसे हमलावरों से छुड़ाकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचाया। रानीपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed