फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   950 pradhans took over command of the villages

950 प्रधानों ने संभाली गांवों की कमान

Sun, 20 Dec 2015 10:39 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों तथा पंचायत सदस्यों को विकास खंड मुख्यालयों पर रविवार को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही गांव की सरकार अस्तित्व में आ गई। शपथ ग्रहण समारोह के चलते सभी ब्लॉक कार्यालयों पर काफी गहमागहमी रही। हालांकि 103 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार गठित नहीं हो सकी है। क्योंकि यहां पर पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं है। महसी, पयागपुर व कैसरगंज तहसील में जहां तहसीलदार ने नव नियुक्त ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। वहीं नानपारा व अन्य सभी ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत ने शपथ ग्रहण कराई।  
विज्ञापन


जिले के 14 विकास खंड में 1054 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में चार चक्रों में चुनाव कराए गए थे। ग्राम प्रधान के 8558 और सदस्य पद के 13829 पदों पर चुनाव हुए। ग्राम प्रधान के लिए 6332 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। परिणाम की घोषणा के बाद गांव की सरकार के गठन की कवायद शुरू हुई। इसी के तहत रविवार को ब्लाक मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण आयोजित हुआ। रिसिया ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह मुख्य अतिथि रहे। यहां खंड विकास अधिकारी शोभनाथ चौरसिया ने 69 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। इसके बाद परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने नव निर्वाचित प्रधानों को बधाई दी। इस मौके पर अब्दुल मन्नान, मोहम्मद शब्बीर, शमशुद्दीन, रईस अहमद, महफूज, अब्दुल्ला खां आदि मौजूद रहे। प्रधान हसीबुल नसीम, चुन्ना ने परिवहन राज्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। उधर मिहींपुरवा में प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध मुख्य अतिथि रहे। उनकी मौजूदगी में खंड विकास अधिकारी नागेंद्रमोहन राम त्रिपाठी ने 86 ग्राम प्रधानों के सापेक्ष 80 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी राकेश दूबे आदि मौजूद रहे। पयागपुर में 65 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। सात ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम पूरा न होने के चलते शपथ नहीं ले सके। ब्लॉक शिवपुर में बीडीओ ने 63 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई। यहां भी पांच ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन


चित्तौरा में 81 ग्राम प्रधानों को बीडीओ राजेश कुमार जायसवाल ने शपथ दिलाई। 864 पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसी तरह जरवल में बीडीओ छोटेलाल ने निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रवि सिंह की मौजूदगी में 58 ग्राम प्रधानों व 480 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां भी 19 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शपथ से वंचित रह गए। नवाबगंज में खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्य ने 70 ग्राम प्रधान व 877 पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बलहा ब्लॉक कार्यालय पर 55 ग्राम प्रधान व 745 पंचायत सदस्यों को बीडीओ हरिश्चंद्र ने शपथ दिलाई जबकि विशेश्वरगंज, महसी, कैसरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर विकास खंडों में भी गहमागहमी के बीच सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed