{"_id":"59f766274f1c1b70548b9fa0","slug":"91509385767-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घा जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घा जिंदा जली
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में वृद्धा की जिंदा जलकर मौत
जरवलरोड (बहराइच)। आदमपुर गांव निवासी एक वृद्धा की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लखनऊ में रह रहे भतीजे को भी बुलवाया गया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत आदमपुर गांव निवासी बीबी जान (60) पत्नी इकबाल घर में अकेले रहती थी। उसका सिर्फ एक भतीजा गुलजार है। वह लखनऊ में मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास घर के अंदर से तेज धुआं उठ रहा था। वृद्धा की चीख सुनाई पड़ रही थी। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। खिड़की से देखा तो कमरे में वृद्धा आग की लपटों से घिरी हुई थी। अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। लेकिन जब उपनिरीक्षक बेचेलाल व सिपाही राकेश बयान लेने की कोशिश कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। जिससे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मृतका के भतीजे को लखनऊ से बुलवाया गया है।