{"_id":"59c29c184f1c1b2a688b5886","slug":"91505926168-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगुल किशोर बने बहराइच के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगुल किशोर बने बहराइच के एसपी
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन ने आईपीएस अधिकारियों के बुधवार देर शाम को तबादले कर दिए। इसकी जद में बहराइच के एसपी भी आ गए हैं। बहराइच के नए एसपी जुगुल किशोर बनाए गए हैं। संभावना है, वह गुरुवार दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जिले की कानून व्यवस्था बीते तीन माह से बदहाल स्थिति में है। आए दिन अपराध हो रहे हैं। ग्राफ निरंतर बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए शासन ने जून माह में तैनात हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना को स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनका बहराइच में तीन माह का कार्यकाल रहा। वहीं उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे जुगुल किशोर को बहराइच का एसपी बनाया है।