{"_id":"594aae064f1c1bab708b461e","slug":"91498066438-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुहारों के बीच लगा योग का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहारों के बीच लगा योग का महाकुंभ
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुहारों के बीच लगा योग का महाकुंभ
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह बुधवार को लोगों के सिर चढ़कर बोला। सुबह आयोजन स्थलों पर भारी भीड़ दिखी। बूंदाबांदी और फुहारों के बीच योग का महाकुंभ लगा। जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों ने योग किया। इसके साथ ही जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया। इंदिरा गांधी स्टेडियम के साथ ही स्कूल, कॉलेजों और निजी प्रतिष्ठानों में लोगों के साथ बच्चे भी योगाभ्यास करते दिखे। सुबह 6:30 बजे से नौ बजे तक योगाभ्यास हुआ।
शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास की तैयारी की गई थी। भोर से ही मौसम सुहावना रहा। सुबह 6:30 बजे से लोगों का आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य प्रमोद जायसवाल, शीलम जायसवाल व प्रशिक्षक सीमा गौड़ की अगुवाई में सुबह सात बजे सैकड़ों की संख्या में इंदिरा गांधी स्टेडियम में जमा लोगों ने योगाभ्यास की शुरुआत की। इसी बीच बूंदाबांदी और फुहारों का क्रम शुरू हो गया। लोगों ने फुहारों के बीच योगाभ्यास किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय के साथ ही डीएम अजयदीप सिंह, एसपी सुनील सक्सेना, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम संतोष राय, सीएमओ डॉ. अरुणलाल, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, डॉ. आरके राजन, जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना समेत सैकड़ों लोगों ने जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया।
पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में ब्लॉक स्तर पर योग शिविर का आयोजन हुआ। महाराज सिंह इंटर कॉलेज में कपिलदेव शर्मा की अगुवाई में योग का प्रशिक्षण कराया गया। बुद्धा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सांखला की अगुवाई में पीटी शिक्षक अभिषेक सिंह ने योगाभ्यास कराया। विश्व हिंदू महासंघ व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रामजानकी मंदिर हमजापुरा में योग शिविर लगा। शहर के हनुमानपुरी कॉलोनी तिकोना पार्क में डॉ. शैलेंद्र मोहन तिवारी की अगुवाई में योगाभ्यास शिविर लगा। विहिप की ओर से मोहल्ला कानूनगोपुरा में योग शिक्षिका दीपिका श्रीवास्तव, योगाचार्य प्रियांशी और अंतिमा श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। जिला कारागार में महिला कैदियों के लिए भी योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां पर जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय, जेलर सुरेश कुमार सिंह और एसडीएम मंगलीश दूबे की अगुवाई में योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में योग शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
बांसुरी की धुन पर किया अभ्यास
बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर स्थित गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधक छवि रायतानी के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन हुआ। बांसुरी की धुन पर वृक्षासन, त्रिकोणासन, तणासन, वज्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर पीटी शिक्षक विवेक सिंह व मनीष यादव ने योग से लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रबंध कमेटी के प्रदीप रायतानी, डायरेक्टर ब्रदर ज्वॉय व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।