फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बिना लाइसेंस के मिहींपुरवा में संचालित मिला नर्सिंगहोम, सीज

बिना लाइसेंस के मिहींपुरवा में संचालित मिला नर्सिंगहोम, सीज

Thu, 15 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के मिहींपुरवा में संचालित मिला नर्सिंगहोम, सीज
बिना लाइसेंस चल रहा नर्सिंगहोम सीज
विज्ञापन

शिकायत पर एसडीएम ने छापामार कर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोतीपुर (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बे में अवैध तरीके से संचालित एक नर्सिंगहोम की कुछ लोगों ने शिकायत की थी। बुधवार की दोपहर बाद उपजिलाधिकारी ने पुलिस टीम के साथ नर्सिंगहोम पर छापा मारा तो लाइसेंस नहीं मिला। इस पर तत्काल प्रभाव से नर्सिंगहोम को सीज कर दिया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी के चलते अन्य नर्सिंगहोम संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

जिले में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से नर्सिंगहोम का संचालन हो रहा है। ग्रामीण अंचलों में स्थित और भी दयनीय है। नेपाल व जंगल परिक्षेत्र से सटे मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बा स्थित जरही रोड पर अरसे से गायत्री क्लीनिक के नाम से नर्सिंगहोम का संचालन हो रहा था। इस मामले में मिहींपुरवा निवासी दीपक कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामनरायन से शिकायत की थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर दीपक व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य को इससे अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार शाम को सीओ एसके यादव व अन्य पुलिस टीम के साथ नर्सिंगहोम पर छापेमारी की। यहां पर मौजूद चिकित्सक व नर्सिंगहोम संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सके। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दवाइयां तथा उपकरण बरामद हुए। इस पर तत्काल प्रभाव से नर्सिंगहोम को सीज कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नर्सिंगहोम में सरकारी ताला लगाकर सीज कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। उनकी तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed