{"_id":"593d8d504f1c1b0e548b45dc","slug":"91497206096-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बहराइच। शिवनगर निवासी एक विवाहिता ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला नौव्वागढ़ी निवासी गुड्डी देवी पत्नी सौरभ शुक्ला का शव रविवार देर शाम घर में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने कमरे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवाहिता का मायका मोहल्ले में ही है। उसके भाई अरविंद ने मौत की सूचना दी है। जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंजन के पट्टे में फंसकर युवक घायल
बहराइच। पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम सतपेड़िया निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र रामकुमार रविवार को खेत गया था। खेत में जाने पर प्यास लगी। जिस पर वह पानी लगाने के लिए चल रहे इंजन से पानी पीने लगा। इसी बीच पट्टे में फंस गया। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।