{"_id":"593d8d4e4f1c1b9d688b45b1","slug":"91497206094-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास फरार
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास फरार
उर्रा (बहराइच)। नकौहवा गांव निवासी एक विवाहिता की गुरुवार की रात उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। विवाहिता के चाचा ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति व सास के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं सास अभी फरार है। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के गंगापुर निवासी शत्रुघभन यादव ने अपनी भतीजी पुष्पा यादव (19) का विवाह नकौहवा गांव निवासी जगमोहन के साथ किया था। शत्रुघभन के मुताबिक पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने गुरुवार की रात पुष्पा की पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। चाचा ने पति जगमोहन व सास कृष्णावती के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि रविवार को सुबह जगमोहन के बाहर जाने की सूचना मिली। वह ट्रेन के इंतजार में ककरहा रेलवे स्टेशन पर बैठा था। तभी करीब आठ बजे पुलिस टीम के साथ घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।