{"_id":"1515e4c3a096822dd74b87e7987d0fb8","slug":"877-prsutaon-did-not-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"877 प्रसूताओं को नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
877 प्रसूताओं को नहीं किया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के बाद जननी को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पर अधीक्षक ने कुंडली मार ली है। प्रसव के बाद 877 महिलाओं को भुगतान नहीं किया गया। प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले ही स्वास्थ्य केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया गया। नियम के मुताबिक उन्हें मिलने वाला भोजन भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
डाइट रजिस्टर अस्पताल में नहीं मिला। इसका खुलासा अपर निदेशक की जांच में हुआ है। अपर निदेशक ने सीएमओ को निरीक्षण आख्या भेजी है। इसकी जानकारी उन्होंने शासन को भी दी है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. उमाकांत वर्मा ने बीते 19 अगस्त को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इस दौरान वार्ड आया कुशलावती, पर्यवेक्षक रमेश चंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलम शुक्ला नदारद मिली थीं। इस रात तीन प्रसव हुए थे। लेकिन प्रसव होने के चंद घंटो बाद प्रसूताओं को डिस्चार्ज कर दिया गया। एडी ने इसे नियम विपरीत माना और जब डाइट रजिस्टर की मांग तो व्यवस्थाओं की कलई खुल गई।
विज्ञापन