फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच, नानपारा और रिसिया में परिसीमन से बिगड़ सकती है प्रत्याशियों की गणित

बहराइच, नानपारा और रिसिया में परिसीमन से बिगड़ सकती है प्रत्याशियों की गणित

Tue, 19 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बहराइच, नानपारा और रिसिया में परिसीमन से बिगड़ सकती है प्रत्याशियों की गणित
बहराइच। निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं, ऐसे में इसकी तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। इस बार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होने से प्रत्याशियों का चुनावी गणित बिगड़ता दिख रहा है। बहराइच, नानपारा और रिसिया में बड़े पैमाने पर वार्डों का परिक्षेत्र काटकर इधर से उधर मिलाया गया है। ऐसे में आबादी बढ़ने से इन निकायों में चुनावी समीकरण भी बदलेंगे। मतदाताओं की संख्या अभी घट बढ़ सकती है। इसको लेकर भी संभावित प्रत्याशी सशंकित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बहराइच व नानपारा नगर पालिका परिषद हैं। जबकि जरवल और रिसिया नगर पंचायतें हैं। इन चारों निकायों में चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। नवंबर में चुनाव संभावित हैं। परिसीमन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। परिसीमन के बाद बहराइच नगर पालिका परिषद में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल रहा है। यहां पर 31 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड का एक चौथाई हिस्सा काटकर दूसरे वार्ड में समाहित किया गया है। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि प्रत्येक वार्ड की आबादी को दुरुस्त करने के लिए परिसीमन में फेरबदल हुआ है। ऐसे में इस बार जातीय समीकरण भी काफी हद तक बदलेंगे। लगभग यही हाल नगरपालिका परिषद नानपारा में हैं। हालांकि यहां पर महज दो वार्डों में कटौती हुई है। वार्ड नंबर आठ में गोल तिराहा स्टेशन रोड क्षेत्र का आधा हिस्सा जोड़ा गया है। जबकि वार्ड नंबर 25 में संगत टोला का एक चौथाई हिस्सा जोड़कर आबादी को संतुलित करनेे की कोशिश हुई है। जरवल नगर पंचायत में किसी भी वार्ड में फेरबदल नहीं हुआ है। लेकिन रिसिया नगर पंचायत के वार्ड गायत्री नगर, सरस्वती नगर, राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर, रविदास नगर और इंदिरा नगर वार्डों की आबादी को आसपास के वार्डों से परिक्षेत्र की कटौती कर बढ़ाया गया है। जिस हिसाब से परिसीमन बदला है। ऐसे में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को लग रहा है कि उनका गुणा गणित काफी हद तक प्रभावित होगा। अब सभी नए परिसीमन के तहत गोटियां बिछाने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन


निकाय का नाम वार्ड की संख्या कुल मतदाता
नगरपालिका परिषद बहराइच 31 163748
नगर पालिका परिषद नानपारा 25 36336
नगर पंचायत रिसिया 11 10919
नगर पंचायत जरवल 13 13536

चल रहा सर्वे कार्य, बढ़ सकते मतदाता
नगर पालिका परिषद बहराइच के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार व नानपारा के ईओ राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले की सभी निकायों में परिसीमन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। ऐसे में मतदाताओं की संख्या घट बढ़ सकती है। आगामी तीन अक्तूबर तक मतदाता सूची सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed