{"_id":"59480eaa4f1c1b115e8b4703","slug":"81497894570-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मां ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को दी तहरीर
झाला तरहर गांव का मामला
खुटेहना (बहराइच)। झाला तरहर गांव निवासी एक युवक रविवार को शाम अपनी ससुराल रघुवीरपुरवा से घर पहुंचा। इसके बाद देर शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर घर पहुंची मां ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला तरहर गांव निवासी बब्बू (22) पुत्र रामसूरत का विवाह तीन वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरवा निवासी चंदे की पुत्री किरन के साथ हुआ था। छह माह पूर्व बब्बू की पत्नी मायके रघुवीरपुरवा चली गई। तब से बब्बू अपनी मां दुर्गा देवी के साथ घर पर अकेला रहता था। मृतक बब्बू की मां दुर्गा का कहना है कि रविवार को सुबह वह रिश्तेदारी में गई थी। पति को घर पर अकेला देख पत्नी ने उसे ससुराल बुलाया। यहां पर उसे सभी ने मारापीटा। इससे क्षुब्ध होकर बब्बू ने घर की बड़ेर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर देर शाम को वह घर पहुंची तो बेटा का शव बड़ेर से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गा देवी ने पत्नी किरन, चाचा बदलू व उसकी सास तथा चचेरे भाई के विरुद्ध पुत्र को प्रताड़ित करने और मारने-पीटने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।