फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   72.62 percent voting in teacher MLC election

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 72.62 प्रतिशत मतदान

Tue, 01 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
72.62 percent voting in teacher MLC election
बहराइच के तहसील सदर में मंगलवार को शिक्षक एमएलसी के चुनाव में मतदान के मतदाताओं की लगी लाइन व निर? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव-2020 के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। गहमागहमी के बीच सात मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। डीएम व एसपी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लेते रहे। देर शाम तक जिले में 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1892 वोटरों में से 1374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ जोनल मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव-2020 के लिए जिले में सात मतदान केंद्र बनाए गए थे। तहसील सदर में 516 मतदाता पंजीकृत थे। यहां सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके साथ ही नानपारा, कैसरगंज, महसी, मिहींपुरवा, रिसिया और पयागपुर में मतदान शुरू हुआ। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर चिकित्सकों की टीम पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ मुस्तैद रही। सभी मतदाताओं को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार और एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने तहसील सदर के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम सदर सौरभ गंगवार से चुनाव के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

रिसिया ब्लॉक पर स्थापित मतदान केंद्र का अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। पीठासीन अधिकारी डीएचओ पारसनाथ ने बताया कि मतदान केंद्र पर 82 मतदाता थे, जिसमें 62 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। पयागपुर में तहसील मुख्यालय पर हुए मतदान में 68.04 फीसदी मतदान हुआ। पीठासीन अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा ने बताया कि कुल 250 मत थे, जिसमें 171 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 72.62 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर भेजी जाएंगी मत पेटिकाएं
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शाम को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मत पेटिकाओं को सील करा दिया गया है। अब कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मत पेटिकाएं गोरखपुर भेजी जाएंगी। वहीं पर मतगणना होगी।

विवाद के बीच पड़े वोट
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कई मतदान केंद्रों पर विवाद के हालात भी पैदा हो गए। कुछ मतदाताओं के नाम और पहचान पत्र में त्रुटियां होने के कारण विवाद की स्थिति पैदा हुई। हालांकि अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ काम लेते हुए चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
कुल मतदाता- 1892
पड़े वोट- 1374
पुरुष- 1132
महिला- 242
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed