{"_id":"59c533d84f1c1b21688b607d","slug":"71506096088-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर महिला की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर महिला की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। जमुनिहा करीकोट गांव निवासी एक महिला रात में छत पर सो रही थी। रहस्यमय तरीके से छत से नीचे हौज में जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन दोपहर बाद तक पुलिस मौके पर पहुंची नहीं थी। वहीं घर में कोहराम मचा हुआ है।
सुजौली थाना अंतर्गत जमुनिहा कारीकोट गांव निवासी रमेश कुमार पत्नी ऊषा (40) के साथ मकान के छत पर रात में सो रहे थे। रात में एक बजे के आसपास ऊषा जगीं, लेकिन वह सीढ़ियों की तरफ जाने के बजाए चहारदीवारी विहीन छत की तरफ चली गईं। छत से नीचे हौज में जा गिरीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चीख सुनकर परिवार के लोग जगे। तब कोहराम मचा। सुबह घटना की सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।