फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सरयू नदी में डूबकर किशोर की मौत

सरयू नदी में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 21 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबकर किशोर की मौत
बहराइच। लौदा महौली गांव निवासी एक परिवार के लोग बुधवार देर शाम पितृ विसर्जन की परंपरा के लिए सरयू के तट पर गए थे। तभी पैर फिसलने से किशोर डूब गया। सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत लौदा महौली गांव निवासी जगदीश साहू परिवार के लोगों के साथ पितृ विसर्जन के परंपरा निर्वहन के लिए बुधवार देर शाम को गांव से कुछ दूरी पर बहने वाली सरयू नदी के तट पर गए थे। यहां पर मंत्रोच्चार के बीच परंपरा का निर्वहन हो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से जगदीश का पुत्र सत्यपाल (13) नदी में डूब गया। चीख सुनकर लोग दौड़े। लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। खोजबीन शुरू हुई। रात में 11 बजे तक गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाला गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह उसका शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर उतराता मिला। इस पर परिवारीजन बिलख उठे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed