{"_id":"59c29c1e4f1c1bad688b5854","slug":"71505926174-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने एक्सईएन नलकूप व सिंचाई के खराब कार्य पर रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने एक्सईएन नलकूप व सिंचाई के खराब कार्य पर रोका वेतन
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यप्रणाली खराब मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप व सिंचाई नहर खंड का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान दिवस के दौरान किसानों द्वारा जो समस्याएं बतायी गयी है। अधिकारी उसका कड़ा संज्ञान लेते हुए अगली बैठक से पूर्व इन समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप जावेद वसीम और सिंचाई नहर खंड के एक्सईएन एके सिंह की कार्यप्रणाली खराब पाए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन वाधित करते हुए जनपद के किसानों की सिंचाई समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्हाेंने मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार को निर्देश दिया कि वे सिंचाई व नलकूप विभाग की बैठक बुलाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस अवसर पर उप निदेशक रेशम एके सिंह, किसान रामफेर पांडेय, लालता प्रसाद, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।