फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   70 bags of urea being taken to Nepal recovered

Bahraich News: नेपाल ले जाई जा रही 70 बोरी यूरिया बरामद

Mon, 18 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 18 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
70 bags of urea being taken to Nepal recovered
बहराइच। धान की फसल यूरिया के इंतजार में कमजोर हो रही है, वहीं यूरिया की तस्करी नेपाल में हो रही है। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने लौकाही बार्डर पर 70 बोरी यूरिया से लदे चार सीएनजी ऑटो जब्त कर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। पकड़ी गई खाद कृषि विभाग के सुपुर्द कर दी गई है।
विज्ञापन



सहायक कमांडेंट पलास लूथरा ने बताया कि लौकाही चौकी की एसएसबी टीम शनिवार रात गश्त पर थी। नेमेंस लैंड पर सीमा स्तंभ संख्या 668 के पास चार सीएनजी ऑटो संदिग्ध रूप से नेपाल की ओर जाते देखे गए। एसएसबी जवानों को शक हुआ, तो उन्होंने वाहनों को रोका। चेक करने पर सभी सीएनजी ऑटो में सवारियों की जगह उन पर यूरिया की बोरियां मिलीं।
विज्ञापन


सहायक कमांडेंट ने बताया कि चारों सीएनजी ऑटो से 70 बोरी यूरिया बरामद हुई है। एसएसबी टीम ने जब्त की गई खाद और ऑटो को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जिला कृषि अधिकारी को सौंप दिया। कृषि विभाग ने खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीमा पर निगरानी और कड़ी
एसएसबी के सहायक कमांडेंट पलास लूथरा ने बताया कि यूरिया की बड़ी खेप की बरामदगी के बाद सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। तस्करों पर हर हाल में नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद के तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। सीमावर्ती ग्रामीण रास्तों पर और गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed