{"_id":"6a15e80b223b39993305da96","slug":"66-asymptomatic-people-have-been-diagnosed-with-tb-bahraich-news-c-98-1-slko1009-150139-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिना लक्षण वाले 66 लोगों में टीबी की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिना लक्षण वाले 66 लोगों में टीबी की पुष्टि
विज्ञापन
संभावित टीबी मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : संभावित टीबी मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य टीम।
बहराइच। जिले में चल रहा 100 दिवसीय विशेष टीबी खोज अभियान अब असर दिखाने लगा है। अभियान में ऐसे लोगों में भी टीबी की पहचान हो रही है, जिनमें बीमारी के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे। अभियान के तहत अब तक 12,754 लोगों का डिजिटल एक्स-रे कराया गया। जांच के दौरान हल्के संकेत मिलने पर सीबी-नाट टेस्ट किया गया, जिसमें 66 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। इन लोगों को खुद भी अपने संक्रमित होने की जानकारी नहीं थी।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि टीबी शुरुआती दौर में बिना लक्षण के भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील क्षेत्रों और जोखिम वाले लोगों पर विशेष ध्यान दे रहा है। अभियान में कुपोषित बच्चों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों, मजदूरों, मधुमेह रोगियों, बुजुर्गों और पहले टीबी से ठीक हो चुके मरीजों की जांच की जा रही है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा ने बताया कि जिले में प्रस्तावित 350 शिविरों में से अब तक 152 शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें 1620 लक्षणयुक्त मरीजों सहित कुल 1686 नए टीबी मरीज मिले हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि संकोच छोड़कर समय पर जांच कराएं। नियमित दवा और सही इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।