फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   65 % voting in bahraich and 62 % in shrawasti

झड़प व बहिष्कार के बीच बहराइच में 65 और श्रावस्ती में 62 फीसदी वोटिंग

Fri, 09 Oct 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 09 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में शुक्रवार को झड़प और बहिष्कार के बीच बहराइच में 65 फीसदी तो श्रावस्ती में 62 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन


वहीं, तेजवापुर और महसी में सात स्थानों पर जिला पंचायत पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प के चलते पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इसमें 16 लोग जख्मी हुए हैं। जवाब में लोगों ने पथराव भी किया। महसी के एरिया में एक बूथ के कई मतदाताओं ने दूसरे बूथ पर मतदान कर दिया,

जिससे यहां तीन घंटे मतदान बाधित रहा। गोपचंदपुर में पुलिस द्वारा मतदाता की पिटाई से क्षुब्ध लोगों ने एक घंटे मतदान का बहिष्कार किया। वहीं, श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड क्षेत्र अर्तगत घोरमा मतदान केंद्र पर कुछ लोग मोबाइल लेकर आए थे। मना करने पर भड़के ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई।
विज्ञापन


लोगों को तितर-बितर करने के लिए यहां भी पुलिस ने लाठियां भांजीं। जवाब में ग्रामीणों ने भी पथराव किया। बाद में किसी तरह ग्रामीण माने। शाम पांच बजे तक बहराइच के 2036 और श्रावस्ती के 1400 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड तेजवापुर, शिवपुर और महसी में जिला पंचायत सदस्य के 14 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 341 पदों के लिए वोट डाले गए। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में बूथों पर जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी भिड़ते रहे।

शुुरुआत विकासखंड तेजवापुर के सरपतहा मतदान केंद्र पर हुई। यहां मतदान करने पहुंची मुन्नी देवी का कहना था उसे वोट डालने नहीं दिया गया। बताया गया कि उसका वोट पड़ चुका है, जिसके चलते मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे। हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजी तो जवाब में ईंट-पत्थर चले। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ।

हंगामे के चलते यहां 30 मिनट मतदान बाधित रहा। वहीं प्राथमिक विद्यालय गोपचंदपुर में सुबह 11 बजे लालापुरवा निवासी मुन्नालाल जब वोट डालकर निकलने लगे तो पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां पटकनी शुरू कर दीं लेकिन मुन्नालाल नहीं भागे।

उनको पीटकर पुलिसकर्मी जीप पर लाद ले गए। इससे लोग भड़क उठे। सभी ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पूर्व जिपं सदस्य सत्यपाल सिंह ने फोन से जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने समझाया तब एक घंटे बाद फिर मतदान शुरू हुआ।

डीएम ने खुद उठाई लाठी

भगवानपुर मतदान केंद्र पर पहचान पत्र को लेकर पुलिस और पीठासीन अधिकारी के बीच नोंकझोंक हुई, जिसके चलते यहां 20 मिनट तक गहमागहमी की स्थिति रही। वहीं, तिवारीपुरवा मतदान केंद्र पर पुलिस ने मतदान केंद्र के निकट ही इकट्ठा लोगों को खदेड़ा और लाठियां भांजीं, जिसमें सात लोग जख्मी हुए हैं।

रमपुरवा मतदान केंद्र पर दोपहर एक बजे के आसपास जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां भारी भीड़ थी।

प्रत्याशियों के समर्थक बूथ के काफी नजदीक थे, जिस पर डीएम ने यहां खुद लाठी संभाल ली। पुलिसकर्मियों के लाठी भांजने पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ व लाठीचार्ज में रमपुरवा निवासी रामचंदर, उदय कुमार और सावित्री चोटहिल हुए हैं।

प्राथमिक विद्यालय ऐरिया के बूथ संख्या 69 और 70 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ लेकिन 11 बजे पता चला कि बूथ संख्या 69 पर तैनात पीठासीन अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित बैलेट पेपर दो-दो वितरण कर दिया। इससे बैलेट पेपर खत्म हो गए। हंगामा शुरू हो गया।

लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पुन: मतदान कराने की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर उपजिलाधिकारी महसी एमके सिंह पहुंचे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता की।

पता चला कि बूथ संख्या 69 पर बीडीसी के मतपत्रों को मतदाताओं को देने में गड़बड़ी हुई है, जिसके चलते एसडीएम ने बूथ संख्या 69 का चुनाव निरस्त करवाने का आश्वासन देकर मतदान शुरू करवाया। एसडीएम ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं।


उधर, शिवपुर के टीकानपुरवा में फर्जी वोटिंग को लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान जमकर झड़प हुई। पथराव भी हुआ, जिस पर पुलिस ने लाठियां भांजी। यहां भी छह लोगों को चोटें आई हैं। हंगामे के चलते 40 मिनट तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed