{"_id":"593edf2c1126f4156b8b45af","slug":"61497292588-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 डिग्री पर िस्थिर हुआ पारा, झुलस रहा तराई, जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 डिग्री पर िस्थिर हुआ पारा, झुलस रहा तराई, जनजीवन बेहाल
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 डिग्री पर ठहरा पारा, लू से झुलसे लोग
चिलचिलाती धूप से सार्वजनिक स्थानों पर पसरा सन्नाटा
बहराइच। चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल किए हुए है। सूरज की तपिश से गर्मी निरंतर बढ़ रही है, जिससे दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप के साथ चल रही गर्म पछुआ हवा से लोग झुलस रहे हैं। इस गर्मी के बीच ही पारा तराई में फिर 43 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर हो गया है।
तराई का तापमान लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। सूरज की चिलचिलाती किरणें झुलसा रहीं हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे दिन में 10 बजे के बाद लोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। चिलचिलाती धूप से सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है। बाजार व ऑफिस के लिए घरों से निकले कामकाजी लोगों को सूरज की तपिश से झुलसने को मजबूर होना पड़ रहा है। तेज धूप के बीच चल रही पछुआ हवा से जिले में लू की स्थिति बन गई है। नरेंद्रदेव कृषि एवं फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि गर्मी अभी औैर बढ़ेगी। दो दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि फिलहाल गर्मी में कमी की संभावना नजर नहीं आ रही।
इंसेट
तालाब में धमाचौकड़ी कर गर्मी से पा रहे निजात
भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण अंचलों में बच्चे चिलचिलाती दोपहरी में तालाब में धमाचौड़ी कर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आम आदमी बेहाल है। उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से दिक्कतें बढ़ गई हैं।