{"_id":"593d8d734f1c1bb33f8b4614","slug":"61497206131-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत
महसी (बहराइच)। बिसवंा गांव निवासी कुछ किशोर रविवार को दोपहर गांव के निकट स्थित घाघरा नदी के किनारे नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवां गांव निवासी मोनू उर्फ मरकऊ (15) पुत्र घिराऊ दोपहर में गांव के ही अपने कुछ दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित स्पर नंबर एक के किनारे पर नदी में नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से मोनू गहरे पानी में डूबने लगा। इस पर आसपास के बच्चों ने चीख पुकार मचाई, लेकिन तब तक वह पानी में पूरी तरह डूब चुका था। गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया। गांव वालों की सूचना पर बौंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में डूबने से किशोर की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।