फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   61 grains caught of the cota

कोटे का 61 बोरी अनाज पकड़ा

Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
61 grains caught of the cota
पुलिस ने पकड़ा अनाज - फोटो : अमर उजाला
कुड़वा गांव से पिकअप पर कोटे का 61 बोरी अनाज लादकर गुरुवार देर रात कालाबाजारी के लिए मिहींपुरवा बाजार ले जाया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने अनाज से लदे वाहन को रोक लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अनाज से लदे वाहन को कब्जे में ले लिया। अनाज समेत वाहन को थाने लाया गया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में अनाज कोटे का होने की पुष्टि हुई। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर पिकअप को अनाज समेत सीज कर दिया है।  
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत कुड़वा गांव का कोटा गुलालपुरवा निवासी विनय कुमार के नाम से है। गांव निवासी अमरनाथ, मनोज, गुड्डू लोधी, प्रदीप, बाबू, बबलू, शारदा देवी आदि ने बताया कि वे घर के बाहर बैठकर आसपास के लोगों से गुरुवार देर रात चर्चा कर रहे थे। तभी कोटेदार के गोदाम पर पिकअप पहुंची। वाहन से उतरे मजदूरों ने गोदाम से पिकअप पर अनाज की लदान की। इसके बाद वाहन मिहींपुरवा की ओर चल दिया।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आने में देरी होते देख ग्रामीणों ने गांव के बाहर घेराबंदी कर पिकअप को रोकवा लिया। तभी थाने की पुलिस मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज दयानंद यादव की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पिकअप पर कोटे की सरकारी बोरियों में 61 बोरी गेहूं लदा मिला। पुलिस ने अनाज समेत वाहन को कब्जे में ले लिया। अनाज लदे वाहन को थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार साहनी ने सुबह थाने पहुंचकर गेहूं की जांच की तो पिकअप पर लदा गेहूं कोटे का मिला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि गेहूं को कालाबाजारी के लिए मिहींपुरवा बाजार भेजा जा रहा था। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने थाने पर तहरीर दी। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पिकअप को सीज कर चालक रियाज अहमद को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राम अवतार सिंह यादव का कहना है कि चालक से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed