फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   600 kg banned polythene found in truck

ट्रक में मिली 600 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन

Sun, 02 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
600 kg banned polythene found in truck
जरवलरोड में पुलिस व प्रशासन द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलीथीन। - फोटो : BAHRAICH
जरवलरोड (बहराइच)। प्रतिबंध के बाद भी जारी पॉलीथिन के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जरवलरोड पुलिस व कैसरगंज तहसील प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार रात जांच के दौरान एक ट्रक में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर ट्रक व पॉलीथिन को सीज करते हुए ट्रक स्वामी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार शाम जरवल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान हरचंदा धनसरी रोड पर एक ट्रक में 600 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन ले जाते पायी गयी। इस पर चौकी प्रभारी ने ट्रक को रोककर इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी शिवम द्विवेदी, डीसी स्वच्छ भारत लोकेश कुमार ने ट्रक में मौजूद 600 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन को सीज कर ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। नायब तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि पॉलीथिन को सीज करते हुए ट्रक मालिक कानपुर के हमीरपुर रोड निवासी राजकुमार मिश्र पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed