फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   6 more patients of dengu in bahraich

बहराइच में डेंगू के छह और मरीज मिले

Thu, 17 Sep 2015 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 17 Sep 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। डेंगू ने बहराइच में पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुुरुवार को जिला अस्पताल में तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, निजी पैथॉलाजी में परीक्षण के दौरान भी डेंगू के तीन रोगियों की पुष्टि हुई है। इनमें एक रोगी की हालत काफी नाजुक है। सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौसम की बेरुखी से संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि महसी निवासी पूजा सिंह (19), रुपईडीहा निवासी रेखा (17) और कैसरगंज निवासी मीना (22) को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर दो दिन पूर्व तीनों का ब्लड सैंपल लेकर परीक्षण कराया गया। गुरुवार को इसकी जो रिपोर्ट मिली है, उसमें एंटीजन पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्लेटलेट्स भी 50 से 60 हजार के बीच है। इसके चलते इन रोगियों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

उधर, आस्था पैथॉलाजी पर भी तीन रोगियों के रक्त का परीक्षण गुरुवार को फिजीशियन डॉ. शैलेष के निर्देश पर किया गया। महसी क्षेत्र निवासी अरुण कुमार (18), राजीव (22) और अभिषेक (20) में डेंगू की पुष्टि हुई है।

प्लेटलेट्स 59 हजार के आसपास मिले हैं। डॉ. शैलेष ने बताया कि तीनों के प्लेटलेट्स गिरते जा रहे हैं,  जिसके चलते इन रोगियों को भी लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अचानक डेंगू के रोगियों में इजाफा होने से स्वास्थ्य महकमा सकते में है।

एहतिआत से ही बचाव संभव
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरबी सिंह का कहना है कि एहतिआत से ही डेंगू से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम डेंगू के मच्छर अधिक सक्रिय होते हैं, ऐसे में मच्छरों को शरीर पर बैठने न दें। शरीर को ढंक कर रखें। अगर हल्का बुखार हो तो तत्काल योग्य चिकित्सक से उपचार शुरू करें।

अलग वार्ड स्थापित
डेंगू फैलने के मद्देनजर 10 बेड का अलग वार्ड स्थापित किया गया है। जांच की सभी सुविधाएं मुहैया हैं। बुखार होने पर कतई लापरवाही न करें। जिला अस्पताल आकर उपचार शुरू कराएं।

-डॉ. माहेश्वरी पांडेय, जिला अस्पताल मुख्य चिकित्साधीक्षक

प्रभावित क्षेत्रों में कराएंगे छिड़काव व फागिंग
जिन इलाकों से डेंगू के रोगी मिल रहे हैं, उन इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। फॉगिंग भी कराई जाएगी। लोग खुद भी घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
-डॉ. केबी जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed