{"_id":"5a50e3ff84c6f3808ac389ec2df4668a","slug":"6-arrested-in-beating-doctor-and-pharmacist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दबोचे गए तो डॉक्टरों ने मरीजों की सेहत जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दबोचे गए तो डॉक्टरों ने मरीजों की सेहत जांची
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डॉक्टर और फार्मासिस्ट से मारपीट की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट आए हैं।
मंगलवार सुबह 9 बजे स्वास्थ्य सेवाएं फिर बहाल हो गईं, जिससे रोगियों ने राहत की सांस ली। नगर कोतवाली की पुलिस ने दरगाह थाना क्षेत्र के दयालपुरवा से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने चार अन्य के नाम कबूले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखा पढ़ी तेज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
जिला अस्पताल में रविवार रात चैतूपुरवा गांव निवासी अर्जुन उर्फ छोटू (19) की मौत के बाद उसके परिवारीजनों ने डॉक्टर विश्वास, फार्मासिस्ट एके चौधरी व स्टाफ नर्स से मारपीट की थी।
इसके चलते जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। फार्मासिस्ट एके चौधरी ने 24 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने मामले में तेजी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
इस पर डॉक्टरों ने सोमवार को भी काम नहीं किया। इसे देखते हुए इसी रात पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दरगाह थाना क्षेत्र के दयालपुरवा गांव से बाबादीन उर्फ गोलू, राम निवास, राजेश, राम सुभल, धनपत, पंकज को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने दिनेश, पप्पू, त्रिलोकी व सालिकराम के नाम भी कबूले हैं, जो हंगामे में शामिल थे। ये चारों फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मी काम पर लौट आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि करीब 48 घंटे बाद सुबह 9 नौ बजे ओपीडी के ताले खोले गए। मरीजों को चिकित्सकीय सुविधाएं दी जा रही हैं।
अन्य को भी जल्द कर लेंगे गिरफ्तार
नगर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मारपीट की घटनाओं में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य चार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।