फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खाते से निकाल लिए 8.50 लाख रुपये, सेवानिवृत कर्मी ने जड़े आरोप

खाते से निकाल लिए 8.50 लाख रुपये, सेवानिवृत कर्मी ने जड़े आरोप

Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खाते से निकाल लिए 8.50 लाख रुपये, सेवानिवृत कर्मी ने जड़े आरोप
खाते से जालसाजी कर निकाले 8.50 लाख रुपये
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मी ने पुलिस को दी तहरीर
बहराइच। बैसनपुरवा गांव निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से लगभग आठ लाख 50 हजार रुपये जालसाजी कर निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर पैसा निकालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पयागपुर थाना अंतर्गत बैसनपुरवा ऐलो गांव निवासी सूरज नरायन सिंह का खाता पयागपुर के इलाहाबाद बैंक शाखा खजुरी में है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्त के बाद उनको जीपीएफ, पेंशन आदि का लगभग आठ लाख 45 हजार 854 रुपये मिला था। लेकिन 26 मई से लेकर 16 जून के बीच उसके खाते से कई चरण में सारी रकम बैंक कर्मचारियों द्वारा निकाल ली गई। इस बारे में शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक ने खाते में धन नहीं होने की जानकारी दी। इस मामले में पयागपुर थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने जबरन मनमाने तरीके से तहरीर लिखाकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों की मिलीभगत से पैसा निकाला गया था। उन्होंने पयागपुर थानों में तहरीर देकर मामले की जांच कराते हुए दर्ज किए गए केस में बैंक कर्मियों को नामजद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed