{"_id":"5948192e4f1c1bf6258b4711","slug":"51497897262-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या न सुलझने तक बंद रहेगा ईंट भट्टा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या न सुलझने तक बंद रहेगा ईंट भट्टा संचालन
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं का निस्तारण न होने तक ठप रहेगा भट्ठा संचालन
ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर लिया निर्णय
बहराइच। ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियोें की बैठक सोमवार को ईंट भवन के सभागार में हुई, जिसमें भट्ठा स्वामियों ने शासन व प्रशासन द्वारा ईंट मिट्टी परिवहन में किसी प्रकार का उत्पीड़न न किये जाने के निर्णय का स्वागत किया, लेकिन अन्य समस्याओं पर मंथन करते हुए उनका निस्तारण न होने तक भट्टा संचालन पूरी तरह ठप रखने का फैसला लिया गया।
समिति के महामंत्री मोहम्मद अब्दुल्ला ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियोें को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया था कि ईंट भट्ठा मालिकों को ईंट मिट्टी परिवहन में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न किया जाए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने भी सभी एसडीएम व सीओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिन भट्ठा स्वामियों ने स्वच्छता प्रमाणपत्र प्राप्त कर रायल्टी समाधान योजना के तहत रायल्टी जमा कर दी है, ऐसे भट्ठा स्वामियों को मिट्टी खनन व परिवहन पर रोक न लगाई जाए। महामंत्री ने बताया कि शासन व प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का सभी भट्ठा स्वामी स्वागत करते हैं। लेकिन जीएसटी व अन्य समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है, इसलिए इन समस्याओं का जब तक निस्तारण नहीं होगा, तब तक भट्ठा स्वामियों का आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के दौरान सभी ने वर्ष 2017-18 में अपना भट्ठा संचालन बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर अब्दुल मन्नान, कृष्ण कुमार सत्या, राकेश टेकड़ीवाल आदि मौजूद रहे।